Motorola Edge 60 Neo 5G : Motorola ने अपनी लोकप्रिय Edge 60 सीरीज़ का बताते हुए नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Neo 5G ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। भारत में पहले से ही इस सीरीज़ के Edge 60, Edge 60 Stylus, Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro उपलब्ध हैं और अब कंपनी ने नया Edge 60 Neo मॉडल यूरोप में 12GB RAM के साथ लॉन्च किया है। भारतीय बाज़ार में इसके जल्द आने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत के बारे में विस्तार से।
Motorola Edge 60 Neo 5G Display
Motorola Edge 60 Neo में आपको 6.36 इंच की 1.5K रेज़ोल्यूशन की (1200×2672 पिक्सल) वाली LTPO pOLED स्क्रीन देखने मिल जाती है। इस डिस्प्ले का 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है, जिससे यह स्क्रैच और हल्की गिरावट से सुरक्षित रहती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन को और प्रीमियम फील देता है।
Motorola Edge 60 Neo 5G Processor
Motorola Edge 60 Neo 5G में 4nm फेब्रिकेशन पर बना MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है। यह चिपसेट मिड-फ्लैगशिप कैटेगरी में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है और Edge 60 तथा Moto G86 Power जैसे मॉडलों में भी इस्तेमाल हुआ है। इसकी वजह से गेमिंग, मल्टीटास्किंग और स्ट्रीमिंग के दौरान यह प्रोसेसर बेहतरीन स्मूदनेस और पावर देता हे.
Motorola Edge 60 Neo 5G Camera
Motorola Edge 60 Neo 5G में आपको प्रोफेशनल ग्रेड ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल जाता हे. फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 60 Neo 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमे 50MP LYT700C OIS प्राइमरी सेंसर + 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस + 10MP 3x टेलीफोटो लेंस देखने मिलता हे. इसमें लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए OIS तकनीक मदद करती है। वीडियो रिकॉर्डिंग और डे-लाइट शॉट्स दोनों में यह सेटअप शार्प डिटेल और नैचुरल कलर टोन देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
- 50MP LYT700C प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
- 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (120° FOV)
- 10MP 3x टेलीफोटो लेंस
Motorola Edge 60 Neo 5G Battery
Motorola Edge 60 Neo 5G में 5,200mAh बैटरी दी गई है। मौजूदा 6,000mAh+ ट्रेंड की तुलना में यह थोड़ी कम लग सकती है, लेकिन कंपनी ने इसमें 68W टर्बो फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का विकल्प दिया है। 68W चार्जर से बैटरी लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।
- 68W टर्बो फास्ट चार्जिंग: लगभग 30 मिनट में 50% चार्ज
- 15W वायरलेस चार्जिंग: बिना केबल के सुविधाजनक चार्जिंग

Motorola Edge 60 Neo 5G Software
Motorola Edge 60 Neo Android 15 पर चलता है, इसके अंदर कंपनी का हल्का और क्लीन Hello UI दिया गया है। इसमें आपको 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलता है। इसके अंदर कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, NFC, GPS, Bluetooth, और USB Type-C पोर्ट उपलब्ध है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कंपास, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Motorola Edge 60 Neo 5G Price
कंपनी ने यूरोप में Motorola Edge 60 Neo की शुरुआती कीमत 399 यूरो रखी है, जो भारत में लगभग ₹41,000 है। हालाँकि, भारतीय बाज़ार में इसे ₹20,000-₹25,000 के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। भारतीय मिड-रेंज सेगमेंट में Motorola Edge 60 Neo का मुकाबला Oppo K13, Realme P4 और Tecno Pova Slim जैसे फोनों से होगा। इन फोनों में 6,000–7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि Motorola का प्रीमियम बिल्ड, Android 15 और वायरलेस चार्जिंग इसे अलग पहचान देते हैं।
- Oppo K13 और Realme P4 में 7,000mAh तक की बैटरी है।
- Realme P4 में 144Hz रिफ्रेश रेट और 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
- Tecno Pova Slim में 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और 4500 nits ब्राइटनेस का सपोर्ट है।
Motorola Edge 60 Neo Specifications
| Features | Details |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.36 इंच LTPO pOLED, 120Hz, 1.5K (1200×2672), Gorilla Glass 7i |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 (4nm, 2.6GHz) |
| रैम/स्टोरेज | 8GB RAM, 256GB स्टोरेज |
| रियर कैमरा | 50MP + 13MP + 10MP (OIS, Ultra-wide, Telephoto) |
| फ्रंट कैमरा | 32MP |
| बैटरी | 5200mAh, 68W फास्ट चार्ज, 15W वायरलेस चार्ज |
| ओएस | Android 15 (Hello UI) |
| बिल्ड | IP68/IP69, MIL-STD 810H, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट |
| वजन | 174.5g, मोटाई 8.09mm |
| कीमत | (भारत में अनुमानित ₹20-25 हजार) |
Motorola Edge 60 Neo Pros & Cons
- प्रीमियम डिज़ाइन और हल्का वजन
- 1.5K LTPO pOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
- 68W फास्ट + 15W वायरलेस चार्जिंग
- IP68/IP69 वॉटर व डस्ट प्रोटेक्शन
- 32MP हाई-रेज़ोल्यूशन सेल्फी कैमरा
- बैटरी कैपेसिटी प्रतियोगियों की तुलना में कम
- भारतीय कीमत की आधिकारिक पुष्टि बाकी
- केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट
Frequently Asked Questions
1. भारत में Motorola Edge 60 Neo कब लॉन्च होगा?
Ans : संभावना है कि यह फोन अक्टूबर 2025 तक भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा।
2. क्या इसमें 5G सपोर्ट है?
Ans : हां, फोन में मल्टी-बैंड 5G सपोर्ट मिलता है।
3. क्या यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है?
Ans : हां, 15W वायरलेस चार्जिंग उपलब्ध है।
4. क्या फोन की डिस्प्ले HDR सपोर्ट करती है?
Ans : हां, यह LTPO pOLED डिस्प्ले HDR कंटेंट के लिए बेहतरीन है।
5. भारतीय कीमत कितनी होगी?
Ans : अंदाज़ा है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत ₹20,000 – ₹25,000 के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Motorola Edge 50 Neo: मिड रेंज में जबरदस्त फीचर्स वाला स्मार्टफोन – जानिए पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A16 : 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता हे यह फोन, जाने कीमत
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A35 5G फ्लिपकार्ट सेल ऑफर: सिर्फ ₹19,999 में मिलेगा, जानें फीचर्स और डिस्काउंट डिटेल्स
Official Website देखने के लिए : Official